पाकिस्तान में विस्फोट, दो सैनिक मारे गये

Updated at : 22 Apr 2016 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में विस्फोट, दो सैनिक मारे गये

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में सुरक्षा चौकी के नजदीक एक बारदी सुरंग फटने से दो सैनिकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. विस्फोट से एक सैनिक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। फं्रटियर कांस्टैबुलरी पैरामिलिटरी फोर्स […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में सुरक्षा चौकी के नजदीक एक बारदी सुरंग फटने से दो सैनिकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. विस्फोट से एक सैनिक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। फं्रटियर कांस्टैबुलरी पैरामिलिटरी फोर्स की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.

घायल सैनिक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बारदी सुरंग का विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा के करीब निचले कुर्रम एजेंसी के थल स्काउट की सुरक्षा चौकी के करीब हुआ. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरु कर दिया है. विस्फोट के बाद उन्होंने इलाके में छिपे हुये आंतकियों के ठिकानों को भी निशाना बनाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola