पाक सेना प्रमुख ने 2 वरिष्ठ जनरल समेत 11 अधिकारियों को किया बर्खास्त

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो वरिष्ठ जनरल सहित 11 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि एक लेफ्टिनेंट जनरल, एक मेजर जनरल, पांच ब्रिग्रेडियर, तीन कर्नल और एक मेजर को सेना प्रमुख ने हटाया है. भ्रष्टाचार के आरोपों […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो वरिष्ठ जनरल सहित 11 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि एक लेफ्टिनेंट जनरल, एक मेजर जनरल, पांच ब्रिग्रेडियर, तीन कर्नल और एक मेजर को सेना प्रमुख ने हटाया है. भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो सैनिकों को भी बर्खास्त किया गया है.
इस कदम से कुछ दिनों पहले जनरल राहील शरीफ ने ‘हर स्तर पर जवाबदेही’ की मांग करते हुए कहा था कि जब तक भ्रष्टाचार की समस्या को जड़ से खत्म नहीं कर दिया जाता तब तक आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ चल रही जंग स्थायी शांति और स्थिरता नहीं ला सकती.
सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त किये जाने के संदर्भ में अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन स्थानीय टेलीविजन चैनल ने इसको लेकर खबर दी है. जनरल शरीफ की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने का इस संदर्भ में भी खासा महत्व है कि पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार के लोगों के नाम आने के बाद से सियासत गर्म है.
पनामा पेपर्स लीक के माध्यम से यह खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री शरीफ के दो बेटों और एक बेटी ने विदेश में कथित तौर पर खाते खोले और कंपनियां बनायीं. ऐसा माना जाता है कि सेना प्रमुख के फैसले का राजनीतिक सरकार पर भी असर हो सकता है और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग तेज हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




