ePaper

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर चिंतित है अमेरिका

Updated at : 03 Mar 2016 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर चिंतित है अमेरिका

वाशिंगटन : पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका काफी चिंतित है. इस बात की जानकारी पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के तेजी से बढते परमाणु हथियारों के जखीरे को लेकर चिंतित है, जो विकसित होते कारकों के साथ मिलकर ‘दुर्घटना’ का खतरा बढा देता है. डिफेंस […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका काफी चिंतित है. इस बात की जानकारी पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के तेजी से बढते परमाणु हथियारों के जखीरे को लेकर चिंतित है, जो विकसित होते कारकों के साथ मिलकर ‘दुर्घटना’ का खतरा बढा देता है.

डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विंसेंट स्टीवर्ट ने कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया, ‘‘पाकिस्तान का परमाणु भंडार लगातार बढ रहा है. हम इस वृद्धि से तो चिंतित हैं ही, साथ ही साथ हम सामरिक परमाणु हथियारों से जुडे कारकों के विकास को लेकर भी चिंतित हैं. इससे किसी घटना या दुर्घटना का खतरा बढ जाता है.” वैश्विक खतरों पर सदन की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष स्टीवर्ट ने कहा, ‘‘इस्लामाबाद अपनी परमाणु सुरक्षा में सुधार लाने के लिए लगातार कदम उठा रहा है और वह अपने कार्यक्रम पर चरमपंथियों के कारण मंडराने वाले खतरे से वाकिफ है.”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस साल आतंकी, कट्टरपंथी और अलगाववादी समूहों से आंतरिक सुरक्षा के खतरों का सामना करना पडेगा. उन्होंने कहा कि खोरासन में आईएसआईएस और भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा भी इस्लामाबाद के लिए सुरक्षा से जुडी बडी चिंता का विषय बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर उग्रवाद रोधी अभियानों और कराची में अर्द्धसैन्य अभियानों को हिंसा में कमी लाने में कुछ सफलता मिली थी और इन अभियानों के जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola