पेशावर स्कूल हमले के बाद पाकिस्तान में 182 मदरसे सील

Updated at : 01 Feb 2016 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
पेशावर स्कूल हमले के बाद पाकिस्तान में 182 मदरसे सील

इस्लामाबाद : पेशावर के सैनिक स्कूल पर 2014 के आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने आतंकवाद में कथित रुप से शामिल मदरसों के खिलाफ देशव्यापी अभियान में 182 मदरसों को बंद किया है. एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि पंजाब, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा के मदरसों को […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पेशावर के सैनिक स्कूल पर 2014 के आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने आतंकवाद में कथित रुप से शामिल मदरसों के खिलाफ देशव्यापी अभियान में 182 मदरसों को बंद किया है.

एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि पंजाब, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा के मदरसों को बंद किया गया है क्योंकि चरमपंथ को बढ़ावा देने में उनकी कथित संलिप्तता थी. रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई राष्ट्रीय कार्रवाई योजना (एनएपी) के तहत की गई. 2014 के दिसंबर में सेना के स्कूल पर आतंकवादी हमले के बाद एनएपी बनाई गई थी.
इस बीच, आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्तपोषण पर अंकुश लगाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने अभी तक 126 बैंक खातों में तकरीबन एक अरब रुपये के परिचालन पर रोक लगा दी है. इन खातों का संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के साथ था.
कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भी 25 करोड़ 10 लाख रुपये नकद बरामद किए. सरकार ने 8,195 लोगों का नाम चौथी अनुसूची में डाल दिया है जबकि 188 लोगों का नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट पर डाला गया है. 2052 कट्टर आतंकवादियों की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. इसी तरह सरकार ने संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ 1026 मामले दर्ज किए हैं और 230 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. देश में 64 प्रतिबंधित संगठन हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola