सीरिया : मडाया शहर में भूख से 16 और मरे

Updated at : 30 Jan 2016 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
सीरिया : मडाया शहर में भूख से 16 और मरे

बेरुत : सीरिया में सेना और विद्रोहियों से घिरे शहर मडाया में इस महीने के शुरू में सहायताकर्मियों के काफिले के आने के बाद सेसोलह और लोगों की भूख से मौत हो गयी है. यह जानकारी डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने दी है. मानवीय समूह ने चेताया है कि शहर के कई दर्जन निवासियों की जिंदगी […]

विज्ञापन

बेरुत : सीरिया में सेना और विद्रोहियों से घिरे शहर मडाया में इस महीने के शुरू में सहायताकर्मियों के काफिले के आने के बाद सेसोलह और लोगों की भूख से मौत हो गयी है. यह जानकारी डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने दी है. मानवीय समूह ने चेताया है कि शहर के कई दर्जन निवासियों की जिंदगी पर मौत का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि वे गंभीर कुपोषण से पीड़ित हैं.

एमएसएफ के मुताबिक, मडाया में दिसंबर से 46 लोग भूख की वजह से दम तोड़ चुके हैं. इसमें ताजा मौतों का आंकड़ा भी शुमार है. दमिश्क प्रांत में स्थित मडाया सरकार के घेराबंदी वाले इलाके में आता है और कई बार के टलने के बाद शुक्रवार से शुरू हुई शांति वार्ता में यह भी एक प्रमुख मुद्दा है.

मडाया की स्थिति कथित तौर पर बहुत बदतर है. सरकारी सैनिकों ने करीब 42,000 नागरिकों को घेरा हुआ है और शहर के आसपास बारुदी सुरंगे बिछा दी हैं ताकि लोग जा न सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola