कोहली के प्यार में पागल पाकिस्तानी प्रशंसक ने फहराया तिरंगा, जेल

Updated at : 27 Jan 2016 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली के प्यार में पागल पाकिस्तानी प्रशंसक ने फहराया तिरंगा, जेल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा शहर से एक ऐसी खबर आयी जिसने सबको चौंका दिया. यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को इसलिये गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसने अपने छत पर भारतीय तिरंगा फहरा दिया. बीबीसी की रिपार्ट के अनुसार ओकाड़ा के सदर थाना सर्किल के एक अधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा शहर से एक ऐसी खबर आयी जिसने सबको चौंका दिया. यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को इसलिये गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसने अपने छत पर भारतीय तिरंगा फहरा दिया. बीबीसी की रिपार्ट के अनुसार ओकाड़ा के सदर थाना सर्किल के एक अधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उम्र दराज़ नाम के एक शख़्स को मंगलवार को गिरफ़्तार किया गया था जिसे उसी दिन अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसका दोष मात्र इतना था कि उसने अपनी छत पर भारतीय झंडा फहराया था.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक़ उम्र दराज़ के ख़िलाफ़ 16 एमपीओ और 123ए के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस सूचना दी गयी थी कि उम्र दराज़ ने ओकाड़ा के एक गांव में अपने मकान पर भारतीय तिरंगा लहराया है जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा.

यह शख्‍स भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का फ़ैन बताया जा रहा है. आपको बता दें कि कल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टी-20 मैच खेला गया जिसमें भारतीय टीम के चॉकलेटी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार 90 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजों की छक्के छ़डा दिए. उम्र दराज़ ने पुलिस के समक्ष कहा कि वो भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के फ़ैन हैं और उनके लिए उन्होंने भारतीय झंडा अपने मकान पर फ़हराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola