ePaper

नेताजी की मौत पर महात्मा गांधी ने पैदा किया भ्रम

Updated at : 07 Jan 2016 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
नेताजी की मौत पर महात्मा गांधी ने पैदा किया भ्रम

लंदन : सुभाष चंद्र बोस के अंतिम दिनों की गतिविधियों को लेकर ब्रिटेन में शुरू एक वेबसाइट ने दावा किया है कि महात्मा गांधी ने सुभाष चंद्र बोस की मौत को लेकर बनी परिस्थितियों पर भ्रम पैदा किया. ताईवान में एक विमान दुर्घटना में बोस की मौत की खबर के पांच महीने बाद जनवरी 1946 […]

विज्ञापन

लंदन : सुभाष चंद्र बोस के अंतिम दिनों की गतिविधियों को लेकर ब्रिटेन में शुरू एक वेबसाइट ने दावा किया है कि महात्मा गांधी ने सुभाष चंद्र बोस की मौत को लेकर बनी परिस्थितियों पर भ्रम पैदा किया. ताईवान में एक विमान दुर्घटना में बोस की मौत की खबर के पांच महीने बाद जनवरी 1946 में राष्ट्रपिता ने कहा कि उन्हें लगता है कि बोस जीवित हैं और सही समय पर सामने आएंगे.

डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू बोसफाइल्स डॉट इन्फो में कहा गया है कि गांधी के रुतबे को देखते हुए उनकी इस बात से भारत और ब्रिटेन दोनों जगह भ्रम पैदा हो गया. हालांकि, उसी साल मार्च में गांधी ने अपने हरिजन प्रकाशन में स्वीकार किया कि यह किसी की मृत्यु के बाद होने वाली एक ‘सहज प्रवृति ‘ थी, जिससे उन्हें लगा कि बोस जीवित हैं. उन्होंने लिखा कि मैंने जो कहा हर किसी से उसे भूल जाने की अपील करता हूं और जो सबूत हमारे सामने हैं उन्हें देखते हुए यह स्वीकार करना होगा कि नेताजी हमें छोड कर जा चुके हैं.

23 जनवरी 1947 को बोस के 50 वें जन्मदिन पर, गांधी ने लिखा कि देश की सेवा की खातिर उन्होंने एक शानदार करियर की कुर्बानी दी. उन्होंने कहा कि कोई निर्बल व्यक्ति होता तो शायद चुनौतियों के सामने घुटने टेक देता, लेकिन उनका जीवन तुलसीदास की इस उक्ति को चरितार्थ करता है, ‘समरथ को नहीं दोष गोसाईं’।” नेताजी की मौत को लेकर बरसों से चल रहीं अटकलों का जवाब देने के लिए यह वेबसाइट उनके जीवन के अंतिम दिनों की गतिविधियों से जुडे दस्तावेजी प्रमाण पोस्ट कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola