ePaper

काबुल के डिप्लोमेटिक एरिया में अफगान तालिबान का आतंकी हमला, दो मरे

Updated at : 12 Dec 2015 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
काबुल के डिप्लोमेटिक एरिया में अफगान तालिबान का आतंकी हमला, दो मरे

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्पेन के दूतावासकेसामने शुक्रवार की शाम आतंकी हमला हुआ. पहलेखबर आयी कि यह हमला स्पेन के दूतावास पर हुआ, पर बाद में स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय ने स्पष्ट किया कि हमला दूतावास के पास हुआ, लेकिन इसका निशाना दूतावास नहीं था. अफगान तालिबान द्वारा मुख्य रूप से […]

विज्ञापन

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्पेन के दूतावासकेसामने शुक्रवार की शाम आतंकी हमला हुआ. पहलेखबर आयी कि यह हमला स्पेन के दूतावास पर हुआ, पर बाद में स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय ने स्पष्ट किया कि हमला दूतावास के पास हुआ, लेकिन इसका निशाना दूतावास नहीं था. अफगान तालिबान द्वारा मुख्य रूप से काबुल के शिरपुर इलाके स्थित विदेशी अतिथियों के गेस्ट हाउस, दूतावासों व कुछ डिप्लोमेटिक बिल्डिंगों को निशाना बनाया गया है. अफगान तालिबान ने अपने बयान में कहा है कि उसके आत्मघाती हमलावर के निशाने पर विदेश अतिथियों को गेस्ट हाउस व दूतावास हैं.

अफगान तालिबान ने कहा है कि उसने काबुल में दूतावास के बाहर एक कार को धमाका कर उड़ा दिया और उसके लड़ाके एक नजदीकी गेस्ट हाउस में दाखिल हाे गये, जिसे वे उड़ाना चाहते हैं. इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी है. एक की पहचान स्पेन के पुलिसकर्मी के रूप में की गयी. स्पेन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि सभी दूतावास कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

इसकेखिलाफ अफगान सुरक्षा बलों व अमेरिका सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है. अफगान सरकार के अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम सात हमलावर शामिल हैं, जिन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलायी हैं. अफगान सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने अबतक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट स्पेन के दूतावास से महज 700 मीटर की दूरी पर हुआ है.

एक सप्ताह के भीतर काबुल पर यह दूसरा आतंकी हमला है.पाकिस्तान में हुए हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन सेठीकपहले भीकाबुलएयरपोर्ट पर आतंकियों ने हमला किया था.यहहमला आतंकियों ने युद्धग्रस्त देशों मेंवार्ता को अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा समर्थनदियेजाने के विरोध में किया गया था. इसमें 50 से ज्यादा लोग मरे थे और 27 घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ चला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola