पाकिस्तान सभी अहम मुद्दों पर भारत से बातचीत के लिए तैयार

कराची : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के एक शीर्ष सहयोगी ने आज कहा कि पाकिस्तान सभी अहम मुद्दों पर भारत से बातचीत के लिए तैयार है. इस अधिकारी ने ऐसे समय में यह बात कही है जब कुछ महीने पहले दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के बीच की बातचीत रद्द कर दी […]
कराची : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के एक शीर्ष सहयोगी ने आज कहा कि पाकिस्तान सभी अहम मुद्दों पर भारत से बातचीत के लिए तैयार है. इस अधिकारी ने ऐसे समय में यह बात कही है जब कुछ महीने पहले दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के बीच की बातचीत रद्द कर दी गई थी.
विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातमी यहां पाकिस्तान-भारत संबंधों पर एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे. फातमी ने कहा, ‘‘यह हकीकत है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहते हैं.”
फातमी ने कहा कि शरीफ ने भारत से बातचीत की पहल की. उन्होंने नागरिक समाज से अपील की कि वे पाकिस्तान और भारत के नेताओं पर मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए दबाव बनाएं. पिछले साल अगस्त में दोनों देशों के एनएसए के बीच बातचीत रद्द हो जाने के बाद से किसी भी पक्ष ने बातचीत बहाल करने की पहल नहीं की है. यह बातचीत तब रद्द की गई थी जब भारत ने साफ कहा था कि कश्मीर पर चर्चा और कश्मीरी अलगाववादियों से पाकिस्तानी प्रतिनिधियों की मुलाकात स्वीकार्य नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




