ePaper

आरक्षण में सेंधमारी की कोशिश में नीतीश-लालू : सुमो

Updated at : 31 Oct 2015 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण में सेंधमारी की कोशिश में नीतीश-लालू : सुमो

पटना : भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर आरक्षण में मामले पर महागंठबंधन पर तीखा हमला बोला हैं. भाजपा नेता ने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलितों-पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था में सेंध लगाकर […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर आरक्षण में मामले पर महागंठबंधन पर तीखा हमला बोला हैं. भाजपा नेता ने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलितों-पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था में सेंध लगाकर अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण करना चाहते हैं.

सुशीलमोदीने सवाल करते हुएअपनेअगले ट्वीटमें कहा है किमहागंठबंधनकेये दोनों प्रमुख बतायें कि अपने 25 साल के शासन में अल्पसंख्यकों के लिए रोजी-रोटी और तालीम का इंतजाम क्यों नहीं कर पाये? उन्हाेंने कहा कि क्या इस नाकामी को छिपाने के लिए दलितों-पिछड़ों के आरक्षण कोटे में कटौती की जानी चाहिए?

इससे पहले कलशुक्रवारको बिहार के गोपालगंज एवं मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर महागंठबंधन पर जमकर बोला था. पीएम मोदी ने एक बार फिर नीतीश-लालू पर दलित-पिछड़ों के आरक्षण में से 5% काट कर दूसरे धर्मवालों को देने की साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने 2005 में संसद में दिये गये नीतीश के भाषण का जिक्र किया और उस भाषण की कॉपी भी लहरायी. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि इस भाषण में नीतीश ने दलितों-पिछड़ों के आरक्षण में दूसरे संप्रदायों के लोगों को भी हिस्सेदारी देने की बात कही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola