शाह की सभा में दीवार गिरी, 10 घायल

बगहा/ प. चंपारण: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में दीवार गिरने से गुरुवार को 10 लोग घायल हो गये. घायलों में आठ बच्चे शामिल हैं. घटना बगहा के बबुई टोला खेल के मैदान की है. घटना 2:50 बजे बजे की है. अमित शाह का हेलीकॉप्टर आसमान में जैसे ही मंडराया, लोगों में […]
बगहा/ प. चंपारण: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में दीवार गिरने से गुरुवार को 10 लोग घायल हो गये. घायलों में आठ बच्चे शामिल हैं. घटना बगहा के बबुई टोला खेल के मैदान की है. घटना 2:50 बजे बजे की है. अमित शाह का हेलीकॉप्टर आसमान में जैसे ही मंडराया, लोगों में आगे आने की होड़ मच गयी. बबुई टोला खेल के मैदान की बाउंड्री पर दर्जनों युवक, बुजुर्ग एवं बच्चे बैठे थे. अचानक बाउंड्री की पश्चिमी दीवार करीब 10 फीट के आसपास गिर गयी. इसमें कई लोग दब गये. आनन- फानन में दबे हुए लोगों को निकाला गया, जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. एसडीएम मो मंजूर आलम ने बताया कि दीवार गिरने से गांधीनगर निवासी गोरख चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार, पारस नगर निवासी विश्वनाथ कुशवाहा
का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार, हरि सहनी का 13 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, बनकटवा निवासी श्रीकेवट का 12 वर्षीय पुत्र छवि लाल कुमार, शास्त्रीनगर निवासी मेहंदी हसन का 16 वर्षीय पुत्र अब्दुल लतीफ, बनकटवा निवासी शिवपूजन यादव का 14 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार, चौतरवा के मेहंदी गांव निवासी 50 वर्षीय भुआल राम, गांधीनगर निवासी रामवि लास का 15 वर्षीय पुत्र दुर्गेश चौधरी व मलकौली निवासी सोनू कुमार घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. सभी घायलों की प्राथमिक उपचार कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




