Samsung, Vivo और Poco के नए स्मार्टफोन्स आज होंगे लॉन्च, देखिए फीचर्स डिटेल्स

Updated at : 17 Mar 2026 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
Smartphones Launching Today

सैमसंग गैलेक्सी एम17ई और वीवो टी5एक्स

अगर आप बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए आज एक नहीं बल्कि 4 मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं. इनमें Vivo, Samsung और Poco के मॉडल्स शामिल हैं.

विज्ञापन

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आज एक साथ कई नए डिवाइस लॉन्च होने वाले हैं. Vivo, Samsung और Poco जैसे ब्रांड अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पेश करेंगे, जिनमें बड़ी बैटरी और एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे. आज लॉन्च होने वाले मॉडल्स बजट से लेकर मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च होंगे, जिससे यूजर्स को हर प्राइस रेंज में नए ऑप्शन मिल सकते हैं. आइए जानते हैं आज कौन-कौन से मॉडल होंगे लॉन्च.

7200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo T5x 5G

चाइनीज टेक कंपनी Vivo आज अपनी T सीरीज में एक नया मॉडल Vivo T5x 5G लॉन्च करने वाली है. यह लॉन्च फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगी. यानी कि ऑफिशियल साइट के अलावा इस मॉडल को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. यह लेटेस्ट मॉडल Cyber Green और Star Silver दो कलर ऑप्शन में आने वाला है.

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.72-इंच की LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. यह मॉडल Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा. साथ ही इसमें IP69+ रेटिंग भी मिलेगी.

Samsung Galaxy M17e 5G में मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

Samsung भी अपने M सीरीज में एक नया मॉडल Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च करने वाला है. यह फोन Amazon एक्सक्लूसिव होगा. यानी Vibe Violet और Blitz Blue दो कलर ऑप्शन में आएगा.

इस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. यह मॉडल Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलेगा. इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और कई Android OS अपडेट्स मिलेंगे. साथ ही Now Bar, Live Notifications, Large Folders, Google Gemini AI इंटीग्रेशन और Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे.

दमदार बैटरी के साथ लॉन्च होगी Poco X8 Series

Xiaomi सब-ब्रांड Poco का नया Poco X8 Series भी भारत में लॉन्च होने वाला है. इस सीरीज में दो मॉडल्स Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल है. पोको की यह लेटेस्ट सीरीज फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगी.

सीरीज की खासियत कि बात करें, तो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और X8 Pro 5G में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. दोनों मॉडल्स में 50MP का ड्यूल रियर कैमरा मिलेगा. X8 Pro Max 5G में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर और X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलेगा. पावर के लिए, X8 Pro Max 5G में 9000mAh और X8 Pro 5G में 6500mAh बैटरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, कंपनी ने शेयर किए जरूरी फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola