बिहार में जंगलराज की वापसी : सुमो

पटना : भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर महागंठबंधन पर एक बार फिर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने आज ट्वीट कर महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक साथ आने को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने […]
पटना : भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर महागंठबंधन पर एक बार फिर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने आज ट्वीट कर महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक साथ आने को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की दोस्ती के बाद से बिहार में अपराधों में भारी वृद्धि हुई है. सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में अब एक फिर से जंगलराज की वापसी हो रही है.
गौर हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार अभियान में जुटे एनडीए के नेता महागंठबंधन पर लगातार हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में भाजपा नेता सुशील मोदी ने आज एक बार फिर जंगलराज की बात करते हुए नीतीश व लालू पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि इन दोनों के साथ आने के साथ ही बिहार में हर महीने अपराध की संख्याओं में वृद्धि दर्ज हो रही है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि सुशासन का दंभ भरने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले पर जवाब देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




