ePaper

नीतीश-लालू पर सुमो का निशाना, पाप की सजा जल्द ही मिलने जा रही है

Updated at : 17 Oct 2015 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश-लालू पर सुमो का निशाना, पाप की सजा जल्द ही मिलने जा रही है

पटना : भारतीय जनता पार्टी के नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट कर नीतीश कुमार व लालू प्रसाद पर निशाना साधा. उन्हाेंने ट्वीट किया कि नीतीश कुमार ने भाजपा से गंठबंधन तोड़ कर खुद को इतिहास के कूड़ेदान में डाल लिया और जनता को छोड़ कर लालू प्रसाद एंड […]

विज्ञापन

पटना : भारतीय जनता पार्टी के नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट कर नीतीश कुमार व लालू प्रसाद पर निशाना साधा. उन्हाेंने ट्वीट किया कि नीतीश कुमार ने भाजपा से गंठबंधन तोड़ कर खुद को इतिहास के कूड़ेदान में डाल लिया और जनता को छोड़ कर लालू प्रसाद एंड संस की सेवा करने से उनके अच्छे दिन नहीं लौटेंगे.

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा है कि लालू प्रसाद का कभी मंच टूटता है, तो कभी उनके उपर पंखा गिरता है. फिर भी वे नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्हें 15 साल के जंगराज, गोमांस खाने का समर्थन और ब्राह्मणों को खुलेआम गाली देने के पाप की सजा जल्द ही मिलने जा रही है. देवी मां का लाकेट किसी पथभ्रष्ट को नहीं बचा सकता. सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट में उस ओरइशारा किया है, जब कलमोतीहारीमें पंखा गिरने के बाद लालू यादव ने देवी मां का लॉकेट दिखाते हुए कहा था कि उनकी कृपा से वे बच गये. इस दुर्घटना में लालू के हाथ में हल्की चोट लगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola