मोदी व जेटली दोनों फ्रॉड, समर्थन करने का प्रायश्चित : राम जेठमलानी

पटना: राज्यसभा सदस्य और जाने-माने वकील राम जेठमलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली को फ्रॉड बताते हुए कहा कि मैं इन धोखेबाजों का शिकार बन गया. आगे कहा कि इन्हें समर्थन करने का आज मैं प्रायश्चित कर रहा हूं. जेठमलानी ‘भारतीय पूर्व सैनिक संगठन’ की तरफ से वन रैंक वन पेंशन […]
उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर विदेशों से काला धन लाने के लिए कोई पहल नहीं करने का आरोप लगाया. पूरा वर्ष गुजर गया, लेकिन 90 लाख करोड़ में एक डॉलर तक देश में नहीं आया, जबकि चुनाव के पहले भाजपा का यह सबसे कोर मुद्दा हुआ करता था. इसे जनता के साथ धोखाधड़ी बताते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर आज शर्म महसूस हो रही है कि कभी उन्होंने ऐसे लोगों की मदद की थी. जेठमलानी के संबोधन के बाद इस संगठन के सलाहकार समेत अन्य पूर्व सैनिक वर्तमान भाजपा सरकार पर ओआरओपी के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहे थे. साथ ही मौजूद विधानसभा चुनाव में इन्हें वोट नहीं करने की अपील कर रहे थे. तभी श्रोता के बीच बैठे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सिन्हा उत्तेजित हो विरोध करने लगे.
उनकी आपत्ति थी कि इस कार्यक्रम को राजनीतिक रंग क्यों दिया जा रहा है. इसमें भाजपा को चुनाव में विरोध करने की बात क्यों कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




