जनता को दुबारा गुमराह कर रहे हैं नरेंद्र मोदी : सोनिया गांधी

Updated at : 03 Oct 2015 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
जनता को दुबारा गुमराह कर रहे हैं नरेंद्र मोदी : सोनिया गांधी

कहलगांव : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करने बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव पहुंचीं. सोनिया गांधी ने कहलगांव में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा में भी लोगों को गुमराह करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी […]

विज्ञापन

कहलगांव : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करने बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव पहुंचीं. सोनिया गांधी ने कहलगांव में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा में भी लोगों को गुमराह करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी का सवा लाख करोड़ का बिहार पैकेज दरअसल रि पैकेजिंग है. उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव देश की दिशा तय करेगा.

सोनिया गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की पहचान देश में अच्छे मुख्यमंत्री की है. वे चुनाव में हमारे मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं. सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ व सेकुलर ताकतों के पक्ष में उनके लिए वोट करें.

सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में खाने पीने की चीजें महंगी हुई हैं. नौजवानों की बेरोजगारी बढी है और उन्हें रोजगार नहीं मिला है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मोदी शासन में सांप्रदायिक झगड़े नहीं हुए हैं. क्या किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत मिली. क्या जनकल्याणकारी योजनाओं के मद में कटौती नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि मोदी शासन में उद्योगपतियों को छोड़ किसी का भला नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि हम जाति आधारित आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था पर कायम हैं. हमने नरेगा सहित कई मूलभूत सुविधाओं के लिए काम किया. साेनिया गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस आमजनता ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया था, उन्हें उन्होंने छलने का काम किया है. सोनिया गांधी की आज दूसरी जनसभा गया जिले के वजीरगंज में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola