ePaper

MODI EFFECT : गूगल की मदद से देश के 500 रेलवे स्टेशनों में मिलेगा फ्री वाई-फाई

Updated at : 27 Sep 2015 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
MODI EFFECT : गूगल की मदद से देश के 500 रेलवे स्टेशनों में मिलेगा फ्री वाई-फाई

कैलिफोर्निया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र नोदी अपने अमेरिका यात्रा के दौरान कैलिफोर्निया के सैने होजे पहुंचे. सैने होजे में आयोजित डिजीटल कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि देश के 500 रेलवे स्टेशन में गूगल की मदद से फ्री वाई-फाई प्रदान की जायेगी. गौरतलब है कि पीएम मोदी अपने अमेरिकी यात्रा में […]

विज्ञापन

कैलिफोर्निया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र नोदी अपने अमेरिका यात्रा के दौरान कैलिफोर्निया के सैने होजे पहुंचे. सैने होजे में आयोजित डिजीटल कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि देश के 500 रेलवे स्टेशन में गूगल की मदद से फ्री वाई-फाई प्रदान की जायेगी.

गौरतलब है कि पीएम मोदी अपने अमेरिकी यात्रा में आज पूरा दिन टॉप सीइओ के साथ मिले. प्रधानमंत्री गूगल के सुंदर पिचाई, माइक्रोसाफ्ट के सत्या नडेला और एप्पल के सीइओ टीम कुक सहित कई सीइओ से मिले. इस दौरान उन्होंने देश में चल रहे डिजीटल इंडिया मिशन का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा, तकनीक से हम लोगों के जीवन को आसान बनाया जा सकता है.

उन्होंने फेसबुक और ट्विटर को लोगों का नया पड़ोसी बताया. आज रात पीएम फेसबुक और गूगल के मुख्यालय भी जायेंगे. पीएम मोदी स्टार्ट- अप कंपनियों के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई ने डिजीटल इंडिया मिशन की तारीफ की. सुन्दर पिचाई ने कहा गूगल अगले साल 10 भारतीय भाषाओं में एंड्रायड फोन की सेवा शुरू करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola