पाक आर्मी चीफ राहील शरीफ को जितेंद्र सिंह का मुंहतोड़ जवाब, कश्मीर की बात की तो करारा जवाब मिलेगा

इस्लामाबाद/नयी दिल्ली : पाक की धमकी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान को चेताया है. उन्होंने कहा है कि हम पडोसी मुल्क की हर हरकत का जवाब देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बारे में भी सोचेंगे और […]
इस्लामाबाद/नयी दिल्ली : पाक की धमकी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान को चेताया है. उन्होंने कहा है कि हम पडोसी मुल्क की हर हरकत का जवाब देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बारे में भी सोचेंगे और पाकिस्तान को करार जवाब मिलेगा.
मालूम हो कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भारत को चेतावनी दी है कि जंग होने पर उसे ‘‘नाकाबिल-ए-बर्दाश्त नुकसान’ झेलना पड़ेगा और उनकी सेना ‘‘दुश्मन’ के किसी भी दुस्साहस से निबटने के लिए तैयार है.राहील ने 1965 की भारत-पाक जंग की 50वीं बरसी पर कल रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते कहा,‘‘मैं फिर से बता दूं कि हमारे सशस्त्र बल सभी प्रकार के बाहरी आक्रमण को परास्त करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं.’
उन्होंने कहा ,‘‘अगर दुश्मन ने कभी कोई भी दुस्साहस किया, चाहे उसका आकार और पैमाना कुछ भी हो – लंबी हो या छोटी हो – उसे नाकाबिले बर्दाश्त कीमत चुकानी पड़ेगी.’ पाकिस्तानी सेना प्रमुख की यह टिप्पणी भारतीय सेना के प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग के बयान का तीखा जवाब था जिसमें सुहाग ने पिछले हफ्ते कहा था कि भारतीय सेना ‘‘भविष्य की जंगों की द्रुत, छोटी प्रकृति’ के लिए तैयार है.
राहील ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के सशस्त्र बल सभी तरह के अंदरुनी और बाहरी खतरों से निबटने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं, चाहे यह पारंपरिक हो या उप-पारंपरिक, चाहे यह कोल्ड स्टार्ट हो या हॉट स्टार्ट. हम तैयार हैं.’ इस बार, जिक्र के केंद्र में ‘कोल्ड स्टार्ट’ का भारत का जंग का सिद्धांत था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




