सेल्फी लेने के चक्कर में महिला की गई जान

मॉस्को : रुस में सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवती एक पुल से 40 फुट नीचे गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई. एना क्रुपेयनिकोवा अपने मित्रों के साथ मॉस्को भ्रमण पर थी जब उसने अपनी तस्वीर लेने के लिए पुल पर लगी रेलिंग का सहारा लिया. हालांकि रेलिंग कथित तौर पर ढह गई […]
मॉस्को : रुस में सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवती एक पुल से 40 फुट नीचे गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई. एना क्रुपेयनिकोवा अपने मित्रों के साथ मॉस्को भ्रमण पर थी जब उसने अपनी तस्वीर लेने के लिए पुल पर लगी रेलिंग का सहारा लिया. हालांकि रेलिंग कथित तौर पर ढह गई जिससे वह 40 फुट नीचे जा गिरी.
हादसा तब हुआ जब एना अपने एक मित्र के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए समूह के साथ बस से भ्रमण प��� थी. वे रुस की राजधानी की कुछ तस्वीरें लेने के लिए एक पुल पर रुके. एना तब सेल्फी लेने के लिए समूह से अलग चली गई. मिरर ने स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा कि जब वह रेलिंग का सहारा लेकर झुकी तो रेलिंग ढह गई और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










