ePaper

देखें प्रक्षेपण के बाद कैसे धू-धू कर जल उठा स्पेस-एक्स रॉकेट

Updated at : 29 Jun 2015 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
देखें प्रक्षेपण के बाद कैसे धू-धू कर जल उठा स्पेस-एक्स रॉकेट

मियामी : फ्लोरिडा के केप केनेवरल से छोडने के करीब दो मिनट बाद एक मानवरहित स्पेस-एक्स फाल्कन 9 रॉकेट में रविवार को विस्फोट हो गया. इस रॉकेट की ऊंचाई 208 फुट यानी 63 मीटर थी. बताया जा रहा है कि प्रक्षेपण के बाद आकाश में सफेद बादल सा बन गया जो धीरे-धीरे बड़ा होता चला […]

विज्ञापन

मियामी : फ्लोरिडा के केप केनेवरल से छोडने के करीब दो मिनट बाद एक मानवरहित स्पेस-एक्स फाल्कन 9 रॉकेट में रविवार को विस्फोट हो गया. इस रॉकेट की ऊंचाई 208 फुट यानी 63 मीटर थी. बताया जा रहा है कि प्रक्षेपण के बाद आकाश में सफेद बादल सा बन गया जो धीरे-धीरे बड़ा होता चला गया. इन बादलों के बीच रॉकेट नजर नहीं आ रहा था बाद में रॉकेट के टुकड़ों को अटलांटिक में गिरता देखा गया.नासा ने इस दुर्घटना का वीडियो अपने ट्विटर वॉल पर शेयर किया हैं.

नासा के द्वारा रॉकेट के टुकड़ों की तस्वीरें जारी की गई जो आकाश में सफेद खंडों में विभाजित हैं. नासा के उद्घोषक जॉर्ज डिलर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रक्षेपण के बाद रॉकेट फट गया है. फिलहाल प्रक्षेपण दल को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में सफलता नहीं मिल पायी है.

इंटरनेट उद्यमी एलन मस्क की कैलीफोर्निया आधारित कंपनी के लिए यह इस तरह की पहली दुर्घटना है. इससे पहले वह कई सफल प्रक्षेपण करा चुके हैं. स्पेसएक्स के प्रक्षेपण का सीधा वेब प्रसारण करीब दो मिनट 19 सेकंड के बाद बंद हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola