पाकिस्तानी में मुंबई हमले की सुनवाई 17 जून तक टली

इस्लामाबाद : मुंबई हमले के मामले में सात लोगों के खिलाफ सुनवाई कर रही पाकिस्तान की एक अदालत ने वकीलों के हडताल पर चले जाने के कारण सुनवाई 17 जून के लिए स्थगित कर दी. अदालत के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ बुधवार को कोई अदालती कार्यवाही नहीं हो सकी क्योंकि वकील रावलपिंडी बार एसोसिएशन […]
इस्लामाबाद : मुंबई हमले के मामले में सात लोगों के खिलाफ सुनवाई कर रही पाकिस्तान की एक अदालत ने वकीलों के हडताल पर चले जाने के कारण सुनवाई 17 जून के लिए स्थगित कर दी. अदालत के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ बुधवार को कोई अदालती कार्यवाही नहीं हो सकी क्योंकि वकील रावलपिंडी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के एक रिश्तेदार की हत्या के विरोध में हडताल पर हैं.’’
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए अगले बुधवार का दिन का मुकर्रर किया है. इस्लामाबाद स्थित आतंकवाद विरोधी अदालत में पिछली दो सुनवाइयां भी नहीं हो सकी थीं क्योंकि अदालत के न्यायाधीश छुट्टी पर थे. इस मामले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी बीते 10 अप्रैल को रिहा होने के बाद से अदालत की सुनवाई में शामिल नहीं हुआ है. अभियोजन पक्ष का कहना है कि वह अदालत में इस मामले को उठाएगी.
पिछले महीने की शुरुआत में लखवी ने अदालत में आवेदन दायर कर सुनवाई के दौरान अपनी निजी उपस्थिति से इस आधार पर छूट देने की मांग की थी कि एक विदेशी एजेंसी और एक तालिबान समूह से उसकी जान को खातरा है. अदालत ने लखवी के आवेदन पर अब तक फैसला नहीं सुनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




