बान ने शरीफ से मुलाकात की, बेहतर भारत-पाक रिश्तों की वकालत की

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से ताजिकिस्तान में मुलाकात की. इस बैठक के दौरान उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच बेहतर रिश्तों की जरुरत पर जोर दिया. बान ने शरीफ से दुशान्बे में जीवन के लिए जल के क्रियान्वयन के अंतरराष्ट्रीय दशक पर […]
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से ताजिकिस्तान में मुलाकात की. इस बैठक के दौरान उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच बेहतर रिश्तों की जरुरत पर जोर दिया.
बान ने शरीफ से दुशान्बे में जीवन के लिए जल के क्रियान्वयन के अंतरराष्ट्रीय दशक पर आयोजित उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी के दौरान मुलाकात की. बान के प्रवक्ता ने बैठक का ब्यौरा देते हुए बताया, महासचिव ने पाकिस्तान और भारत के बीच बेहतर रिश्तों की जरुरत पर बल दिया. दोनों के बीच अन्य देशों के साथ संबंधों और आतंकवाद के मसले पर भी बातचीत हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




