ePaper

सिंगापुर ने भारतीय मूल के व्यक्ति को श्रीलंका में दूत नियुक्त किया

Updated at : 28 May 2015 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगापुर ने भारतीय मूल के व्यक्ति को श्रीलंका में दूत नियुक्त किया

सिंगापुर : सिंगापुर ने भारतीय मूल के एक उद्योगपति को श्रीलंका में अपना अनिवासी उच्चायुक्त नियुक्त किया है. सिंगापुर के विदेश मंत्री ने आज इसकी घोषणा की. एस चंद्र दास इससे पूर्व तुर्की में सिंगापुर के राजदूत रह चुके हैं. वे सोवियत संघ में वर्ष 1970 से 1972 तक सिंगापुर के व्यापार प्रतिनिधि के रुप […]

विज्ञापन

सिंगापुर : सिंगापुर ने भारतीय मूल के एक उद्योगपति को श्रीलंका में अपना अनिवासी उच्चायुक्त नियुक्त किया है. सिंगापुर के विदेश मंत्री ने आज इसकी घोषणा की. एस चंद्र दास इससे पूर्व तुर्की में सिंगापुर के राजदूत रह चुके हैं. वे सोवियत संघ में वर्ष 1970 से 1972 तक सिंगापुर के व्यापार प्रतिनिधि के रुप में भी काम कर चुके हैं.

दास वर्ष 1980 से 1996 तक सांसद थे और वर्तमान में सिंगापुर के एनयूआर इंवेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कई कंपनियों के प्रबंध निदेशक हैं. दास का विवाह रोजी पिल्लई से हुआ है और उनके दो बच्चे हैं. मंत्रालय ने दक्षिण अफ्रीका में सिंगापुर के राजदूत के रुप में चुआ थाई कियांग की नियुक्ति की घोषणा भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola