चीन में वृद्धों के ''केयर होम'' में आग लगने से 38 लोगों की मौत
Updated at : 26 May 2015 10:30 AM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग : मध्य चीन के हेनान प्रांत में वृद्धों के एक ‘केयर होम’ में आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये. सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार आग कल शाम पिंगदिंगशान के एक निजी ‘केयर होम’ में लगी. यह ‘केयर होम’ वृद्धों के लिए था. हेनान प्रांत […]
विज्ञापन
बीजिंग : मध्य चीन के हेनान प्रांत में वृद्धों के एक ‘केयर होम’ में आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये. सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार आग कल शाम पिंगदिंगशान के एक निजी ‘केयर होम’ में लगी. यह ‘केयर होम’ वृद्धों के लिए था.
हेनान प्रांत के कार्य सुरक्षा ब्यूरो ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. शिन्हुआ ने बताया कि तलाशी और बचाव अभियान जारी है. आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं लग सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




