ePaper

दक्षिण कोरिया के सैन्य शिविर में हुई गोलीबारी में दो की मौत

Updated at : 13 May 2015 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के सैन्य शिविर में हुई गोलीबारी में दो की मौत

सोल : दक्षिण कोरिया के एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर में एक सैनिक ने बुधवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी सोल […]

विज्ञापन

सोल : दक्षिण कोरिया के एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर में एक सैनिक ने बुधवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी सोल के एक शिविर में अज्ञात सैनिक ने गोली चलाने के अभ्यास के दौरान अपनी राइफल से गोलीबारी शुरु कर दी.

प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्ति ने गोलीबारी करके अपने एक साथी सैनिक की हत्या कर दी, जबकि तीन अन्यों को घायल कर दिया। इस घटना के फौरन बाद उसने खुद की भी जान दे दी. उन्होंने कहा घटना के सटीक कारण का अभी पता नहीं चला है, लेकिन हमारी शुरुआती जांच बताती है कि घटना का संबंध किसी निजी मामले से हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola