ePaper

उत्तर कोरिया के उकसाने पर ‘बेरहमी’ से जवाब देंगे: दक्षिण कोरिया

Updated at : 11 May 2015 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के उकसाने पर ‘बेरहमी’ से जवाब देंगे: दक्षिण कोरिया

सोल : प्योंगयांग द्वारा पनडुब्बी से प्रक्षेपित की जा सकने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण करने के बाद दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ गया है. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने इसपर गंभीरता दि खाते हुए कहा कि कि यदि उत्तर कोरिया भविष्य में उसे उकसाने वाली कोई गतिविधि […]

विज्ञापन

सोल : प्योंगयांग द्वारा पनडुब्बी से प्रक्षेपित की जा सकने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण करने के बाद दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ गया है. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने इसपर गंभीरता दि खाते हुए कहा कि कि यदि उत्तर कोरिया भविष्य में उसे उकसाने वाली कोई गतिविधि करता है तो उनका देश इसका जवाब ‘बेरहमी’ से देगा.

ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के निजी देखरेख में शुक्रवार को यह परीक्षण किया गया था. उन्होंने इस प्रक्षेपास्त्र को ‘‘विश्व स्तरीय सामरिक हथियार’’ करार दिया था. रक्षा मंत्री हान मिन-कू ने सत्तारुढ सेइनुरी पार्टी के अधिकारियों के साथ सोल में हुई बैठक में कहा कि उत्तर कोरिया की आक्रामकता के सामने दक्षिण कोरिया की सेना चुपचाप नहीं बैठेगी.

योनहाप संवाद समिति ने हान के हवाले से कहा, ‘‘ हम उनकी उकसाने वाली गतिविधियों के चक्र को रोकने के लिए बेरहमी से जवाबी कार्रवाई करेंगे.’’ हान ने कहा, ‘‘ उकसावे के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करना जनता का आदेश है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola