भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा, आतंकवाद द्वारा दुनिया को निगले जाने का है खतरा

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि आतंकवाद एक ऐसा बडा खतरा है, जो विश्व को ठीक वैसे ही जनसंहार के जरिए निगल सकता है, जैसा कि दोनों विश्वयुद्धों में देखने को मिला था. इसके साथ ही भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद को हराने के प्रयासों में कोई […]
संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि आतंकवाद एक ऐसा बडा खतरा है, जो विश्व को ठीक वैसे ही जनसंहार के जरिए निगल सकता है, जैसा कि दोनों विश्वयुद्धों में देखने को मिला था. इसके साथ ही भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद को हराने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोडनी चाहिए.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि भगवंत बिश्नोई ने कल यहां कहा, ‘‘आज आतंकवाद मानवता के समक्ष मौजूद सबसे बडे खतरों में से एक के रुप में उभरा है. आतंकवाद एक वैश्विक घटना है और इसे वैश्विक कार्रवाई से ही हराया जा सकता है. हमें यह सुनिश्चित करने की जरुरत है कि हमारे प्रयासों में कोई कमी न रहे.’’
द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित एक सत्र में शामिल होते हुए बिश्नोई ने कहा कि आतंकवाद की पहुंच के बढने का खतरा है और यह ‘‘दुनिया को ठीक वैसे ही जनसंहार के जरिए निगल सकता है, जैसा कि हमने दोनों विश्वयुद्धों के दौरान देखा.’’ उन्होंने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति के 70 साल बाद तक की गई प्रगति के बावजूद युद्ध पूरी तरह समाप्त नहीं हो सके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




