काठ की स्थापत्य कला के लिए मशहूर काठमांडू के कई इलाके मलबे का ढेर बन गये

काठमांडू : नेपाल समेत पूर्वी व उत्तर भारत में शनिवार को आये भयानक भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. भूकंप का केंद्र नेपाल के पोखरा से 80 किमी दूर लामजुम में होने के कारण यहां भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है. काठ की खूबसूरत स्थापत्य कला के लिए दुनियाभर में मशहूरकाठमांडू के कई इलाके मलबे […]
काठमांडू : नेपाल समेत पूर्वी व उत्तर भारत में शनिवार को आये भयानक भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. भूकंप का केंद्र नेपाल के पोखरा से 80 किमी दूर लामजुम में होने के कारण यहां भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है. काठ की खूबसूरत स्थापत्य कला के लिए दुनियाभर में मशहूरकाठमांडू के कई इलाके मलबे के ढेर नजर आ रहे हैं. अब इस नुकसान की भरपाई करने में लंबा वक्त लग सकता है. भूकंप के कारण नेपाल की राजधानी काठमांडू की ऐतिहासिक इमारत धराहरा के साथ ही अन्य कई इमारतें गिरकर मलबे में तबदील हो गयी. इसके साथ ही कई सड़कें धंस गई हैं. संचार व्यवस्था पर भी भूकंप का बुरा असर पड़ा है. तबाह इमारतों के मलबों के नीचे कई लोगों के फंसे होने की जानकारी है. भूकंप के कारण अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










