ePaper

यमन में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत ने दिया इस्तीफा

Updated at : 16 Apr 2015 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
यमन में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत ने दिया इस्तीफा

संयुक्त राष्ट्र : यमन में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत जमाल बेनोमार ने संकटग्रस्त देश में उनके अभियान को लेकर खाडी देशों का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मोरक्को के राजनयिक 2012 से यमन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के विशेष दूत थे. संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : यमन में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत जमाल बेनोमार ने संकटग्रस्त देश में उनके अभियान को लेकर खाडी देशों का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मोरक्को के राजनयिक 2012 से यमन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के विशेष दूत थे.

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि बेनोमार ने यमन में संयुक्त राष्ट्र के दूत के तौर पर ‘‘अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की है.’’ अधिकारी ने बताया कि जो लोग उनका स्थान ले सकते हैं, उनमें मॉरिशस के राजनयिक इस्माइल औल्द शेख अहमद शामिल हैं जो इस समय अकरा में संयुक्त राष्ट्र के इबोला अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.

बेनोमार ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यमन में शांति वार्ता पुन: शुरु करने और हिंसा समाप्त करने की अपील करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है. यमन में शिया विद्रोहियों को आगे बढने से रोकने के लिए सउदी अरब नीत गठबंधन के 26 मार्च को हवाई हमले शुरु करने के बाद से हिंसक घटनाएं और बढ गई हैं. खाडी देशों ने बेनोमार पर आरोप लगाया है कि उन्हें हुतियों ने धोखा बनाया. बेनोमेर ने शांति वार्ताएं आयोजित की जबकि विद्रोही अधिक क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए आक्रमण करते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola