चीन के पास 20 लाख टन यूरेनियम का भंडार, बढ़ रही है परमाणु ताकत
Updated at : 02 Apr 2015 7:59 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग : चीन में यूरेनियम का भंडार बीते 15 वर्षों में दोगुना बढकर 20 लाख टन तक पहुंच गया है तथा वह अपने परमाणु कार्यक्रम का तेजी से विस्तार कर रहा है. एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. चाइना न्यूक्लियर जियोलॉजी (सीएनजी) के प्रमुख डू युनबिन ने कहा कि बीते 15 वर्षों में देश […]
विज्ञापन
बीजिंग : चीन में यूरेनियम का भंडार बीते 15 वर्षों में दोगुना बढकर 20 लाख टन तक पहुंच गया है तथा वह अपने परमाणु कार्यक्रम का तेजी से विस्तार कर रहा है. एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी.
चाइना न्यूक्लियर जियोलॉजी (सीएनजी) के प्रमुख डू युनबिन ने कहा कि बीते 15 वर्षों में देश का यूरेनियम भंडार दो गुना हो गया. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार उन्होंने कहा कि सीएनजी ने चीन के यूरेनियम के भंडार क्षमता का आकलन किया है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि चीन में यूरेनियम का भंडार 20 लाख टन का है.
डू ने कहा कि चीन ने यूरेनियम की खदानों के लिए बहु-आयामी खोजी व्यवस्था बनाई है. चीन एक परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र के अलावा सर्वाधिक परमाणु बिजली उत्पादन करने वाला देश भी है. उसके पास 22 परमाणु उर्जा उत्पादन इकाइयां परिचालन अवस्था में हैं तथा 26 इकाइयों का निर्माण हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




