पटना में अब बिना देरी मिलेगा PNG कनेक्शन, सरकार ने एनओसी नियम में किया बदलाव

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Mar 2026 8:57 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Patna PNG Gas: पटना में पीएनजी कनेक्शन लेना अब आसान होगा. नगर विकास विभाग ने आदेश दिया है कि पाइपलाइन के लिए एनओसी आवेदन के 24 घंटे में अनुमति न मिलने पर एजेंसियां खुद काम शुरू कर सकेंगी. इससे राजाबाजार, बोरिंग रोड और सगुना मोड़ जैसे दर्जनों इलाकों में गैस नेटवर्क तेजी से फैलेगा.

विज्ञापन

Patna PNG Gas: पटना में अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेना पहले से काफी आसान होने वाला है. गली-मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के लिए नगर निगम की अनुमति (NOC) में होने वाली देरी को खत्म कर दिया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार ने इसको लेकर नया निर्देश जारी किया है.

समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी

नई व्यवस्था के अनुसार, अगर कोई एजेंसी NOC के लिए आवेदन करती है और 24 घंटे के अंदर उसे मंजूरी नहीं मिलती, तो वह खुद ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर सकती है. इस फैसले से अब काम रुकने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी और PNG कनेक्शन तेजी से लोगों तक पहुंच पाएगा.

अब तक हालत यह थी कि मुख्य सड़कों तक पाइपलाइन पहुंचने के बावजूद गली-मोहल्लों में कनेक्शन देने में दिक्कत आ रही थी. वजह थी कि हर छोटे काम के लिए भी नगर निगम से अनुमति लेनी पड़ती थी, जिसमें कई दिन या हफ्तों की देरी हो जाती थी. इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता था, जिन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी

इस फैसले के बाद उम्मीद है कि राजधानी के दो दर्जन से ज्यादा इलाकों में तेजी से PNG कनेक्शन दिया जाएगा. इससे लोगों की एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और गैस की सुविधा ज्यादा आसान हो जाएगी. साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी.

पटना के कई इलाकों में पहले से PNG नेटवर्क मौजूद है. इनमें महुआबाग, धनौत, सिद्धेश्वर नगर, रूपसपुर, लोहिया पथ, राम नगरी, एजी कॉलोनी, जगदेव पथ, आकाशवाणी रोड और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के आसपास का इलाका शामिल है. इसके अलावा राजाबाजार, किदवईपुरी, पाटलिपुत्र, बोरिंग रोड, शास्त्रीनगर, खाजपुरा, सगुना मोड़, खगौल और बेली रोड जैसे कई क्षेत्रों में भी यह सुविधा उपलब्ध है या तेजी से काम चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो गिरफ्तार

बिहार के लोग हो जाएं सतर्क, 27 मार्च तक सभी जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन