ePaper

दुबई में गगनचुंबी रिहायशी इमारत में लगी आग

Updated at : 21 Feb 2015 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
दुबई में गगनचुंबी रिहायशी इमारत में लगी आग

दुबई : दुबई के मरीना जिले में दुनिया की सबसे उंची रिहायशी इमारत आज भयंकर आग की चपेट में आ गई. दुबई में मरीना जिले के पूर्वोत्तर छोर पर स्थित 79 मंजिली रिहायशी टॉर्च टावर की 50वीं मंजिल पर आज तडके आग लग गई. आग लगने के बाद सैकडों लोगों को वहां से बाहर निकाला […]

विज्ञापन

दुबई : दुबई के मरीना जिले में दुनिया की सबसे उंची रिहायशी इमारत आज भयंकर आग की चपेट में आ गई. दुबई में मरीना जिले के पूर्वोत्तर छोर पर स्थित 79 मंजिली रिहायशी टॉर्च टावर की 50वीं मंजिल पर आज तडके आग लग गई. आग लगने के बाद सैकडों लोगों को वहां से बाहर निकाला गया हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, आग पर सुबह करीब पांच बजे नियंत्रण पा लिया गया.

गगनचुंबी इमारत का उपरी हिस्सा आग से खाक हो गया की चपेट में आ गया जो 336.1 मीटर उंचा था. आग पर काबू पाने के लिए तत्काल दमकल वाहन भेजे गये हालांकि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. एक दिन पहले अबू धाबी के मुशफ्फाह औद्योगिक इलाके में भी आग लग गई थी जिसमें विभिन्न देशों के 10 नागरिकों की मौत हो गई. अबू धाबी के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आग दो मंजिला व्यावसायिक इमारत के पहले तल पर लगी जिसमें सात दुकानें और एक कारों की मरम्मत वाली दुकान थी. इसके बाद आग दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में फैल गई जो कामगारों के अवैध ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल होता था. पुलिस ने बताया कि संभवत: गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले दूसरे तल पर अवैध रूप से 10 श्रमिक किराए पर रह रहे थे जिनकी आग में जलने से मौत हो गई और आठ अन्य जख्मी हो गए. पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी है. अबू धाबी पुलिस ने मामले में इमारत के मालिक, उसके सुपरवाइजर और अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. आग में मारे गए लोगों की पहचान होनी बाकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola