28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

जानें किसने किसको कितने वोटों से हराया

05: 09 PM-जमशेदपुर पूर्व से भाजपा उम्मीदवार रघुबर दास ने कांग्रेस के आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों से हराया 05:07 PM- जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार सरयू राय ने कांग्रेस के बन्ना गुप्ता को 10517 वोटों से हराया05:05 PM-गोड्‌डा से भाजपा उम्मीदवार रघु नन्दन मंडल ने राजद के संजय प्रसाद यादव को 34486 वोटों […]

05: 09 PM-जमशेदपुर पूर्व से भाजपा उम्मीदवार रघुबर दास ने कांग्रेस के आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों से हराया

05:07 PM- जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार सरयू राय ने कांग्रेस के बन्ना गुप्ता को 10517 वोटों से हराया

05:05 PM-
गोड्‌डा से भाजपा उम्मीदवार रघु नन्दन मंडल ने राजद के संजय प्रसाद यादव को 34486 वोटों से हराया

04:54 PM- सिसई से भाजपा के उम्मीदवार दिनेश उरांव ने झामुमो के जिगा सुसारन होरो को 2593 वोटों से हराया

04:52 PM-सारठ से झारखण्ड विकास मोर्चा के उम्मीदवार रणधीर कुमार सिंह ने भाजपा के उदय शंकर सिंह को 13901 वोटों से हराया

04:48 PM-शिकारीपाड़ा से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार नलिन सोरेन ने झारखण्ड विकास मोर्चा के परितोष सोरेन को 24501 वोटों से हराया

04:45 PM-रामगढ़ से आजसू उम्मीदवार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कांग्रेस के शहजादा अनवर को 53818 वोटों से हराया

04:41 PM-
मांडू से झामुमो उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल ने भाजपा के कुमार महेश सिंह को 7012 वोटों से हराया

04:40 PM- महेशपुर से झामुमो उम्मीदवार स्टीफन मरांडी ने भाजपा के देवीधन टुडु को 6156 वोटों से हराया

04: 35 PM – बिशुनपुर से झामुमो उम्मीदवार चमरा लिंडा‌ ने भाजपा उम्मीदवार समीर उरांव को 10843 वोटों से हराया

04:32 PM-डालटेनगंज से जेवीएम उम्मीदवार आलोक चौरसिया ने जीत दर्ज की है.

04:29 PM-बेरमो से भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह को 12613 वोटों से हराया

04:25 PM-पाकुड़ से कांग्रेस उम्मीदवार आलमगीर आलम ने झामुमो उम्मीदवार को अकील अख्तर को 18066 वोटों से हराया

04: 20 AM-
तमाड़ से आजसू उम्मीदवार विकास कुमार मुंडा ने निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कृष्‍ण पातर को 26006 वोटों से हराया

04 : 18 PM:जरमुण्डी से कांग्रेसउम्मीदवार बादल ने झामुमो के उम्मीदवार हरि नारायण राय को 2708 वोटों से हराया

04:15 PM –सिमरिया से झारखण्ड विकास मोर्चा के गणेश गन्झु ने भाजपा के सुजीत कुमार भारती को 15640 वोटों से हराया

04: 07 PM :
हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार मनीष जयसवाल 27129 वोट से जीते.

04: 02 PM: धनबाद से राज सिन्हा भाजपा उम्मीदवार जीते.

03:52 PM-दुमका से भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को 5262 वोटों से हराया

03:39 PM-जमुआ से भाजपा उम्मीदवार केदार हाजरा जीते. गांडेय से भाजपा के प्रो जय प्रकाश वर्मा कांग्रेस के सरफराज अहमद से 10 हजार वोट से आगे.

03:30 PM-पाकुड विधानसभा सीट से कांग्रेस के आलमगीर आलम विजयी

03:03 PM-बगोदर से भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र महतो ने जीत दर्ज की है. यहां उन्होंने भाकपा माले के विनोद सिंह को हराया है.

02:58 PM-गिरिडीह से भाजपा उम्मीदवार निर्भय शहवादी ने झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को 11 हजार वोटों से हरा दिया है. खबर है की मरांडी राजधनवार से भी करीब 4500 वोट से हार गए हैं जिसकी घोषण नहीं हुई है.

02:52 PM –देवघर से राजद उम्मीदवार सुरेश पासवान हारे.पोटका से भाजपा की मेनका सरदार चुनाव जीतीं. इचागडढ़ से भाजपा के साधु महतो चुनाव जीते. लिट्टीपाड़ा से अनिल मुर्मू जेएमएम उम्मीदवार जीते. मनोहरपुर से जोबा मांझी जेएमएम उम्मीदवार की हुई जीत.

01:55 PM-जेएमएम के पौलुस सुरीन तोरपा से मात्र 44 वोट से जीते

01 : 52 PM

निरसा से मासस उम्मीदवार अरूप चटर्जी 1040 वोट से जीते.

झरिया से भाजपा के संजीव सिंह 27 हजार वोट से आगे.

सिंदरी से भाजपा के फूलचंद महतो अपने निकटतम प्रत्याशी से 2000 वोट से आगे चल रहे हैं.

बाघमारा से भाजपा के ढुल्लू महतो आठवें राउंड में जदयू उम्मीदवार से 17 हजार वोट से आगे चल रहे हैं.

धनबाद से राज सिन्हा 15वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार व मंत्री मन्नान मल्लिक से 50 हजार वोट से आगे चल रहे हैं.


01:38 PM-
कहां से कौन दिग्गज आगे और कौन पीछे

भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से अंतिम चरणों में 65 हजार वोट से आगे चल रहे हैं. उनकी जीत पक्की है.

जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार सरयू राय 40 हजार वोट से आगे चल रहे हैं. अंतिम चरण की गणना बाकी.

खरसांवा से पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा करीब 22 हजार वोट से हार गए हैं. इसकी घोषणा होनी बाकी है.

01:16 PM : तीन विधानसभा क्षेत्र में चल रही है कांटे की टक्कर

-बरही: भाजपा उम्मीदवार उमाशंकर अकेला कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज कुमार यादव से 948 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

-बेरमो: कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भाजपा उम्मीदवार योगेश्‍वर महतो से 923 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

-गोमिया: जेएमएम उम्मीदवार योगेंद्र प्रसाद भाजपा के माधव लाल सिंह से 995 वोटों से आगे हैं.

01: 10 PM : कहां से कौन दिग्गज आगे और कौन पीछे

हेमंत सोरेन (निवर्तमान मुख्यमंत्री, झामुमो उम्मीदवार) : दुमका से 8000 वोट से पीछे, वहीं बरहेट से जीते

अर्जुन मुंडा (पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा उम्मीदवार) : खरसावां से झामुमो उम्मीदवार से 11 हजार वोट से पीछे

सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिमी, भाजपा उम्मीदवार ) : 25 हजार वोट से आगे

रघुवर दास (जमशेदपुर पूर्वी, भाजपा उम्मीदवार) : 30 हजार वोट से आगे, जीत पक्की

बाबूलाल मरांडी (गिरिडीह व धनवार से झाविमो उम्मीदवार) : गिरिडीह में तीसरे नंबर पर, 13 वें राउंड में भाजपा व झामुमो से बड़े अंतर से पिछड़े, वहीं धनवार में माले उम्मीदवार राजकुमार यादव 18 वें राउंड में दो हजार वोट से आगे.

अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा से राजद उम्मीदवार) : भाजपा उम्मीदवार डॉ नीरा यादव से 13वें राउंड में 5400 वोट से पीछे

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड विकास मोर्चा के अभय सिंह को पराजित कर जमशेदपुर पूर्व से जीत हासिल की.

जामा से शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन चुनाव जीतीं.

चक्रधरपुर सुरक्षित से झामुमो के शशिभूषण समद चुनाव जीते.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेमलाल मुर्मू को 23 हजार से अधिक मतों से पराजित कर संथाल क्षेत्र की बरहेट सीट जीत ली। वह अपने गढ दुमका से भाजपा की लुईस मरांडी से पांच हजार मतों से पीछे चल रहे हैं.

12:55 PM :झारखंड के तीन बार मुख्‍यमंत्री रहे भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अर्जुन मुंडा सातवें राउंड की मतगणना में जेएमएम के दशरथ गगराई से 11 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. यहां 18 राउंड में मतगणना होनी है. कई क्षेत्रों के इवीएम अभी खुलने बाकी है.

जमशेदपुर पश्‍चिमी से भाजपा नेता सरयू राय करीब 25000 वोट से आगे चल रहे हैं. यहां अभी आठ राउंड की मतगणना बाकी है. यहां से उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बन्ना गुप्ता दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.

दसवां राउंड शिकारीपाड़ा : जेएमएम -40075, भाजपा 9071, जेवीएम 25609

12: 50 PM – आठवां राउंड दुमका : भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी को मिले 33133 वोट जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन को मिले 26757 वोट.

12: 48 PM सिमडेगा से भाजपा उम्मीदवार बिमला प्रधान जीतीं

12:44PM-कांके से भाजपा उम्मीदवार जीतू चरण राम जीते

12:28 PM- बरहेट से हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज कर ली है.

12:20 AM : पूर्व मंत्री और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को जेएमएम उम्मीदवार अमित महतो ने29740वोटों से हरा दिया है.

12: 10 PM – भाजपा के जेबी तुबीद चाईबासा से हार गए है. गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से जीत गईं हैं.

12:05- PM-जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास 48000 वोट से आगे

11:56 AM-
खिजरी से भाजपा उम्मीदवार राम कुमार पाहन जीत गए हैं.

11:54 AM – रांची से भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह ने जेएमएम उम्मीदवार महुआ मांझी को हरा दिया है.

11:51 AM-छठे राउंड के बाद भी नहीं सुधरी मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की स्थिति

जेएमएम के हेमंत सोरेन को मिले 19423, भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी को मिले24551


11:35 AM :
लिट्टीपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार साईमन मरांडी को जेएमएम उम्मीदवार ने हरा दिया है.

11:31 AM : मझगांव में पूर्व मुख्‍यमंत्री मधुकोडा चुनाव हार गये हैं.

11:27 AM – पांचवां राउंड : शिकारीपाड़ा -जेएमएम 20678, भाजपा 5283, जेवीएम 11020 वोट

11: 24 AM- सिल्ली से जेएमएम उम्मीदवार अमित महतो ने आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो को 14000 हजार वोट से पीछे कर दिया है. वहीं कोडरमा से राजद उम्मीदवार पीछे हो गईं है. हटिया से जेवीएम उम्मीदवार नवीन जयसवाल 23322 वोटों से आगे चल रहे हैं.

11:14 AM – दुमका : चौथे राउंड के बाद जेएमएम के हेमंत सोरेन को मिले 10445 वोट. वहीं भाजपा की लुईस मरांडी को मिले 18407 वोट.

11:07 AM – शिकारीपाड़ा : जेएमएम 15832 भाजपा 4585 जेवीएम 8528

10:57 AM– जरमुंडी : भाजपा 10417, जेवीएम 9427, जेएमएम 8508

10:55 AM- जामा : जेएमएम 22276, बीजेपी 21268


10:54 AM –
कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी 3600 वोट से आगे चल रहीं हैं. वहीं धनबाद से एक बार फिर कांग्रेस के मन्नान मलिक पीछे चल रहे हैं.

10:52 AM :सातवें राउंड की गिनती के बाद रांची से भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह 45 हजार वोट से आगे. हटिया से जेवीएम उम्मीदवार नवीन जयसवाल 22 हजार वोट से आगे. सिल्ली से आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो 10 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं.

10:45 AM-
दुमका में भाजपा ने काफी बढ़त बना ली है. यहां भाजपा उम्मीदवार को 15791 वोट मिले हैं वहीं मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को 6535 वोट मिले हैं.

10:23 AM-कांग्रेस के लिए दो जगहों से अच्छी खबर है. बेरमो से राजेंद्र सिंह और धनबाद से मन्नान मलिक आगे.

10:22 AM-
रांची विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार सीपी सिंह करीब 28700 वोटों से आगे

10:16 AM-
दुमका में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन 7000 वोटों से पीछे. भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी यहां से आगे चल रहीं हैं.

10 : 10 AM – सिल्ली से आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो को जेएमएम के अमित महतो ने 8880 से पीछे किया

10:04 AM-
भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा करीब 1500 वोट से पीछे

09: 54 – पहला राउंड : दुमका से भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी आगे, जामा से भाजपा उम्मीदवार सुरेश मुरमू आगे, जरमुंडी से जेवीएम के देवेंद्र कुवंर और शिकारीपाड़ा जेएमएम के नलिन सोरेन आगे

09:44 AM-लोहरदगा से कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत पीछे

09:43 AM-कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी डालटेनगंज से आगे

09:41 AM-पूर्व गृह सचिव और भाजपा उम्मीदवार जेबी तुबीद चाईबासा से पीछे

09: 35 AM- जेएमएम उम्मीदवार हाजी हुसैन अंसारी मधुपुर से पीछे

09: 32 AM-
कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी डालटेनगंज से पीछे

09:31AM-
खरसांवा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा पीछे

09: 23 AM- हेमंत सोरेन दुमका में 900 मतों से पीछे चल रहे हैं. यहां भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी आगे चल रही हैं.

09:21 AM-बेरमो से कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं.

09:20-बाघमारा से भाजपा उम्मीदवार ढुल्लू महतो आगे

09: 10 – जगन्नाथपुर से पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार गीता कोड़ा आगे

09:00 AM- खरसावां से पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा आगे

08: 49 AM –सिल्ली से जेएमएम उम्मीदवार अमित महतो आजसू प्रमुख सुदेश महतो से आगे

08: 48 AM – जेवीएम उम्मीदवार और पार्टी सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी दोनों जगहों से पीछे

08: 48 AM – मुख्‍यमंत्री और जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका से आगे

08: 45 AM-हटिया से जेवीएम के नवीन जयसवाल भाजपा की उम्मीदवार सीमा शर्मा से आगे

08:37 AM –लोहरदगा से कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष और उम्मीदवारसुखदेव भगत आगे

08:28 AM-बगोदर से माले विधायक बिनोद सिंह आगे,दुमका से हेमंत सोरेन आगे

08:20 AM- बीजेपीचारसीट और अन्य एक सीट पर आगे

08 :01 AM- पोस्टर बैलेट की गिनती शुरू

07:05 AM- सभी अभिकर्ता मतदान केंद्र के अंदर पहुंच गए है. थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होगी. सभी पार्टी के कार्यकर्ता पंडरा बाजार मतगणना केंद्र के बाहर अपने-अपने पार्टी के झंडों के साथ मौजूद हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें