ePaper

पर्रिकर की टिप्पणी पर पाक के कड़े तेवर

Updated at : 14 Dec 2014 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
पर्रिकर की टिप्पणी पर पाक के कड़े तेवर

इस्लामाबाद : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की उस टिप्पणी पर पाकिस्तान ने कडी प्रतिक्रिया जतायी जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को सीमा पार आतंकवाद का कडा जवाब देना होगा. पाकिस्तान ने कहा कि किसी भी ‘‘आक्रमण’’ को विफल करने के उसके संकल्प के बारे में कोई ‘‘गलत अनुमान’’ नहीं होना चाहिए. कश्मीर में आतंकवादी […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की उस टिप्पणी पर पाकिस्तान ने कडी प्रतिक्रिया जतायी जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को सीमा पार आतंकवाद का कडा जवाब देना होगा. पाकिस्तान ने कहा कि किसी भी ‘‘आक्रमण’’ को विफल करने के उसके संकल्प के बारे में कोई ‘‘गलत अनुमान’’ नहीं होना चाहिए.

कश्मीर में आतंकवादी हमले में सुरक्षा बलों के 11 जवानों के शहीद होने के एक सप्ताह बाद पर्रिकर ने कहा था, ‘‘मेरा मानना है कि कुछ कडा जवाब होना चाहिए जो कि हमेशा के लिए हो या जिससे कम से कम इन प्रयासों में कमी आ सके। यह खुला राज है कि ये :आतंकवादी: पाकिस्तान से आते हैं.’’ पाकिस्तान के विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने इस दावे को ‘‘निराधार आरोप’’ करार देते हुए खारिज कर दिया.

असलम ने कहा, ‘‘ये निराधार आरोप और भडकाउ बयान क्षेत्र में शांति के लिए लाभकारी नहीं हैं. पाकिस्तान के अपनी रक्षा करने और किसी भी आक्रमण को विफल करने के संकल्प के बारे में कोई गलत अनुमान नहीं होना चाहिए.’’ पर्रिकर ने यह टिप्पणी कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए घाटी की अपनी पहली आधिकारिक यात्र के बाद की थी. उन्होंने यह टिप्पणी इस सवाल के जवाब में की कि क्या कश्मीर घाटी में आतंकवादी हमलों पर भारत का जवाब प्रभावी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola