सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक बूथ पर डटे रहेंगे कार्यकर्ता
Updated at : 09 Dec 2014 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मतदान की तैयारी को लेकर दलों के प्रत्याशियों ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कई निर्देश दिये. हटिया विस से भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा ने महानगर भाजपा और ग्रामीण भाजपा मंडल के अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ स्तरीय तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने डोरंडा, धुर्वा, हटिया, सुखदेवनगर मंडल के […]
विज्ञापन
रांची : मतदान की तैयारी को लेकर दलों के प्रत्याशियों ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कई निर्देश दिये. हटिया विस से भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा ने महानगर भाजपा और ग्रामीण भाजपा मंडल के अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ स्तरीय तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने डोरंडा, धुर्वा, हटिया, सुखदेवनगर मंडल के अध्यक्ष समेत रातू और नगड़ी प्रखंड के अध्यक्षों के साथ बैठक कर मतदान के दिन पार्टी कार्यकर्ताओं की रणनीति पर विचार-विमर्श किया.
यह तय किया गया कि पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सुबह सात बजे से लेकर पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर डटे रहेंगे. मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी पार्टी कार्यकर्ता करेंगे. इसमें प्रदेश के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को जवाबदेही दी गयी है. मतदान के पूर्व आमलोगों से अंतिम चरण का जनसंपर्क अभियान चलाने का आग्रह भी किया गया. पार्टी प्रत्याशी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में घर से निकल कर मतदान करने की अपील भी की है. बैठक में अजयनाथ शाहदेव, पिंकू नाथ शाहदेव, सरदार अशोक सिंह, ज्ञानदेव झा, पंकज वर्मा, पूनम देवी सहित अन्य मौजूद थे.
वहीं हटिया से जेवीएम प्रत्याशी नवीन जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी. झामुमो प्रत्याशी डॉ जावेद अहमद भी देर शाम तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ में व्यवस्था को लेकर बैठक करते रहे. कांग्रेस प्रत्याशी आलोक दुबे ने भी डोर टू डोर कैंपेन किया.
रांची में भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, झामुमो की प्रत्याशी डॉ महुआ माजी, कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह सहित अन्य दलों के प्रत्याशी अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बूथ में बैठनेवाले कार्यकर्ताओं को सुबह पांच बजे ही संबंधित बूथों पर टेबुल कुर्सी व पार्टी का झंडा-बैनर लेकर बैठने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा वोटर परची भी रखेंगे. कार्यकर्ताओं के अनुपात में चाय-नास्ता की भी व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




