ePaper

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक मौका दें : बाबूलाल

Updated at : 05 Dec 2014 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक मौका दें : बाबूलाल

चौपारण : प्रखंड के साप्ताहिक बिगहा बाजार में झाविमो की चुनावी सभा गुरुवार को हुई. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को बरबाद कर दिया है. यह अवसर जनता के हाथों में है. झारखंड से भय, भूख और भ्रष्टाचार को मिटाना है, तो बरही विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी योगेंद्र […]

विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के साप्ताहिक बिगहा बाजार में झाविमो की चुनावी सभा गुरुवार को हुई. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को बरबाद कर दिया है. यह अवसर जनता के हाथों में है. झारखंड से भय, भूख और भ्रष्टाचार को मिटाना है, तो बरही विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी योगेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में समर्थन दें.
राज्य में पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा से आम लोग आज भी वंचित हैं. जबकि झारखंड के कोयले से दूसरे राज्य को बिजली मिल रही है. झारखंड में झाविमो की सरकार बनी तो गरीबी दूर होगी. बरही विधानसभा के प्रत्याशी योगेंद्र सिंह ने भी सभा को संबोधित किया और वोट की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola