कांग्रेस व भाजपा ने बारी बारी से लूटा : बाबूलाल
Updated at : 03 Dec 2014 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा में झाविमो उम्मीदवार प्रदीप यादव, संजीव आनंद व शाहिद इकबाल के नामांकन में पहुंचे झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल ने मंच से भाजपा व कांग्रेस को राज्य की बर्बादी के लिए जिम्मेवार ठहराया है. श्री मरांडी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, भाजपा व झामुमो ने बारी-बारी से राज्य को […]
विज्ञापन
गोड्डा : गोड्डा में झाविमो उम्मीदवार प्रदीप यादव, संजीव आनंद व शाहिद इकबाल के नामांकन में पहुंचे झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल ने मंच से भाजपा व कांग्रेस को राज्य की बर्बादी के लिए जिम्मेवार ठहराया है. श्री मरांडी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, भाजपा व झामुमो ने बारी-बारी से राज्य को लूटा है.
पहले भाजपा एवं कांग्रेस ने राज्य के खनिज संपदा को बेचा तो हेमंत सोरेन ने बालू बेच डाला. उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्रीत्व काल में बालू की कोई मुराद नहीं थी. आज बालू व आलू की कीमतें आसमान छू रही है. यदि राज्य में जेवीएम की सरकार बनती है तो जनता को इन सभी परेशानियों से निजात मिल जायेगी. श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा कालाधन के मुद्दे पर देशवासियों को बरगला रही है. विदेशों से आया कालाधन भाजपा व कांग्रेस की झोलियों में गया है. इसको दोनों पार्टियां अच्छे तरीके से भंजा रही है. वहीं पीएम मोदी के आदर्श गांव की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि भाजपा आदर्श गांव का सपना महज दिखावा है. भाजपा से आदर्श गांव का सपना अधूरा रह जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




