कोल्हान से बनेगी झाविमो की सरकार : प्रदीप यादव
Updated at : 02 Dec 2014 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : झाविमो के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि कोल्हान की सभी सीटों पर झाविमो प्रत्याशियों की स्थिति बेहतर है. झाविमो को इस बार जनता ने खुल कर अपना समर्थन दिया है. कोल्हान में जिन 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें 6 सीटों पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी अन्य प्रतिद्वद्वियों से […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : झाविमो के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि कोल्हान की सभी सीटों पर झाविमो प्रत्याशियों की स्थिति बेहतर है. झाविमो को इस बार जनता ने खुल कर अपना समर्थन दिया है. कोल्हान में जिन 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें 6 सीटों पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी अन्य प्रतिद्वद्वियों से काफी आगे है. अन्य सीटों पर वे कड़ा मुकाबला पेश कर रहे हैं.
पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में कोल्हान में आयोजित सभा और कार्यकर्ता सम्मेलन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि झाविमो अगली सरकार कोल्हान के दम पर ही बनाने जा रहा है. झाविमो के सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत स्थिति में दिखायी पड़ रहे हैं. झाविमो ने शुरू से ही नीति सिद्धांत पर रहते हुए राजनीति की है.
झामुमो-भाजपा का गंठबंधन फिर झामुमो-कांग्रेस का गंठबंधन फिर तार-तार हुआ गंठबंधन इन सभी दृश्यों को जनता करीब से देख रही है. जनता मजबूत और निष्पक्ष हाथों में झारखंड को सौंपना चाहती है. बाबूलाल मरांडी ने सभी वर्गो के लिए विकास की योजनाओं का ऐलान करने का फैसला किया है. सभी समाज के लोग आपस में मिलजुल कर रहे, झारखंड के विकास में लगे यही उनकी पार्टी की सोच है. उनकी पार्टी के प्रत्याशी ईमानदारी पूवर्क जनता की सेवा में लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




