ePaper

कोर्ट में चुनौती देगा झामुमो

Updated at : 25 Nov 2014 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में चुनौती देगा झामुमो

रांची : गिरिडीह जिले के धनवार सीट से झामुमो प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी के नामांकन रद्द किये जाने के मामले को झामुमो सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि चुनाव आयोग के फैसले का सम्मान करते हैं. जो फैसला लिया गया, उस पर आपत्ति नहीं है. हाइकोर्ट ने श्री […]

विज्ञापन
रांची : गिरिडीह जिले के धनवार सीट से झामुमो प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी के नामांकन रद्द किये जाने के मामले को झामुमो सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि चुनाव आयोग के फैसले का सम्मान करते हैं.
जो फैसला लिया गया, उस पर आपत्ति नहीं है. हाइकोर्ट ने श्री अंसारी की सजा को स्थगित रखा है. जब तक इस पर कोई आदेश नहीं आ जाता, तब तक यह सजा नहीं कहा जा सकता. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद धनवार को फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जायेगी.
निजामुद्दीन की तबीयत बिगड़ी : बताया जाता है कि नामांकन रद्द होने के बाद श्री अंसारी की तबीयत बिगड़ गयी. वह अचेत हो गये. बाद में उन्हें घर ले जाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola