अब फ्रांस में आतंक फैलाने को तैयार है आइएसआइएस !

लंदन : खूंखार आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ अब फ्रांस में अपना आतंक फैलाने की तैयारी कर रहा है. फ्रेंच भाषी लडाकों के एक समूह ने फ्रांस के मुस्लिमों से ‘‘फ्रांस में अभियान चलाने’’ को कहा है साथ ही यूरोपीय देश की सडकों पर आतंकवाद फैलाने का आह्वान किया. ‘गार्डियन’ ने खबर दी कि आइएसआइएस के […]
लंदन : खूंखार आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ अब फ्रांस में अपना आतंक फैलाने की तैयारी कर रहा है. फ्रेंच भाषी लडाकों के एक समूह ने फ्रांस के मुस्लिमों से ‘‘फ्रांस में अभियान चलाने’’ को कहा है साथ ही यूरोपीय देश की सडकों पर आतंकवाद फैलाने का आह्वान किया.
‘गार्डियन’ ने खबर दी कि आइएसआइएस के एक प्रमुख मीडिया विभाग ‘अल हयात’ द्वारा जारी एक वीडियो में कथित रुप से फ्रांस के चार नकाबपोश लडाकों को फ्रांस के पासपोर्ट जैसी दिखने वाली वस्तुओं को जलाते हुए दिखाया गया. एक लडाके ने धाराप्रवाह फ्रेंच भाषा में कहा, ‘‘हम आपमें और आपके पासपोर्ट में विश्वास नहीं रखते और अगर आप यहां आओगे तो हम आपके खिलाफ जंग लडेंगे.’’
वीडियो में आईएसआईएस लडाकों के एक समूह को आग में अपने पासपोर्ट को फेंकते हुए दिखाया गया। इस वीडियो में दिखाए गए केवल चार लडाकों ने नकाब से अपना चेहरा नहीं ढका था. ‘अबु सलमान अल फरांसी’ नाम के एक लडाके ने कहा कि जो लोग दूसरे देश में जाकर आईएसआईएस में शामिल नहीं हो सकते, वे ‘‘फ्रांस में रहते हुए अभियान चलाएं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










