ePaper

आधी रात को फ्रिज में रखी माला पहना कराया पार्टी ज्वाइन

Updated at : 07 Nov 2014 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
आधी रात को फ्रिज में रखी माला पहना कराया पार्टी ज्वाइन

ना जाने कब-कौन आ जाये शामिल होने, पार्टी कार्यालय में रखा जा रहा है माला का स्टॉक रांची : बहरागोड़ा के समीर मोहंती को सूचना मिली कि झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी कार्यालय में बैठे हैं. समीर बुधवार की रात 12 बजे ही झाविमो ऑफिस पहुंच गये. उन्होंने झाविमो में शामिल होने की इच्छा जतायी […]

विज्ञापन

ना जाने कब-कौन आ जाये शामिल होने, पार्टी कार्यालय में रखा जा रहा है माला का स्टॉक

रांची : बहरागोड़ा के समीर मोहंती को सूचना मिली कि झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी कार्यालय में बैठे हैं. समीर बुधवार की रात 12 बजे ही झाविमो ऑफिस पहुंच गये. उन्होंने झाविमो में शामिल होने की इच्छा जतायी है. मौके पर पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे, सो औपचारिकता भी पूरी कर दी गयी. नेताजी को माला पहनाना जरूरी था.

पार्टी कार्यालय के फ्रिज से माला निकाला गया. पार्टी वर्कर माला का स्टॉक जमा कर कार्यालय में फ्रिज में रखते हैं कि कौन कब पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंच जाये. झाविमो के एक नेता ने बताया कि रात-दिन नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है. ऐसे में पार्टी कार्यालय में माला तो रहना ही चाहिए. माला फ्रेश रहे, इसलिए फ्रिज में रख दिया जाता है. बताते चलें कि समीर मोहंती आजसू में थे. पिछला विधानसभा चुनाव बहरागोड़ा से आजसू की टिकट पर लड़ चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola