अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी की तीसरी पीडित की मौत

वाशिंगटन : पिछले सप्ताह हाईस्कूल के एक सहपाठी छात्र द्वारा गोली चलाने की हिंसक घटना में गंभीर रुप से घायल 14 वर्षीय एक अमेरिकी लडकी की मौत हो गयी. वाशिंगटन में हुये हमले के संदर्भ में अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को स्कूल में गोलीबारी में गंभीर रुप से घायल शेली चुकुलनास्किट […]
वाशिंगटन : पिछले सप्ताह हाईस्कूल के एक सहपाठी छात्र द्वारा गोली चलाने की हिंसक घटना में गंभीर रुप से घायल 14 वर्षीय एक अमेरिकी लडकी की मौत हो गयी.
वाशिंगटन में हुये हमले के संदर्भ में अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को स्कूल में गोलीबारी में गंभीर रुप से घायल शेली चुकुलनास्किट की ‘‘प्रोविडेंस रीजनल मेडिकल सेंटर’’ में मौत हो गयी. खुद को गोली मारने से पहले बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। हमले में घटनास्थल पर ही एक लडकी की मौत हो गयी. एक अन्य लडकी जिया सोरियानो ने पिछले शनिवार को अस्पताल में दम तोड दिया था.
चुकुलनास्किट के परिवार के सदस्यों ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि अपनी प्यारी बेटी के निधन के कारण उनका दिल टूट गया है. चकुलनास्किट, जिया सोरियानो तथा एक किशोर को हमले में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




