चीन में भूकंप के झटके
Updated at : 27 Oct 2014 10:37 AM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग: चीन के दक्षिणपश्चिम में स्थित यूनान प्रांत की लुदियान काउंटी में आज सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.1 थी. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने कहा कि इस भूकंप का केंद्र 11 किलोमीटर की गहराई में पाया गया. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक अब […]
विज्ञापन
बीजिंग: चीन के दक्षिणपश्चिम में स्थित यूनान प्रांत की लुदियान काउंटी में आज सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.1 थी.
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने कहा कि इस भूकंप का केंद्र 11 किलोमीटर की गहराई में पाया गया. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
यूनान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. तीन अगस्त को यूनान के पूर्वोत्तर में स्थित लुदियान में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
सात अक्तूबर को 6.6 तीव्रता का भूकंप यूनान प्रांत की जिंग्गू काउंटी में आया. इस भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




