ePaper

भाजपा मोदी, तो यूपीए गंठबंधन के सहारे

Updated at : 26 Oct 2014 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा मोदी, तो यूपीए गंठबंधन के सहारे

रांची : झारखंड में चुनावी रोमांच अब परवान चढ़ने वाला है. चुनावी शंखनाद के साथ चुनावी सूरमा मैदान में कूदने की तैयारी कर रहे हैं. पिछले 14 वर्षो के राजनीतिक अस्थिरता के बीच स्थायी सरकार का एजेंडा लेकर पार्टियां उतरेंगी. भाजपा और विरोधी दल तैयार हैं. भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी का सहारा है. भाजपा मोदी […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड में चुनावी रोमांच अब परवान चढ़ने वाला है. चुनावी शंखनाद के साथ चुनावी सूरमा मैदान में कूदने की तैयारी कर रहे हैं. पिछले 14 वर्षो के राजनीतिक अस्थिरता के बीच स्थायी सरकार का एजेंडा लेकर पार्टियां उतरेंगी. भाजपा और विरोधी दल तैयार हैं. भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी का सहारा है. भाजपा मोदी के नेतृत्व में चुनावी जंग में उतरने की तैयारी कर रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा कर दी है कि झारखंड में किसी का नेतृत्व नहीं होगा, पार्टी मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी.
इधर यूपीए भाजपा के खिलाफ महागंठबंधन बनाने की तैयारी कर रहा है. कांग्रेस ने झामुमो के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बना कर उसे चुनावी साङोदार बनाया है. अभी यूपीए के महागंठबंधन में पेंच है. यूपीए के महागंठबंधन का खाका तैयार नहीं हुआ है. यूपीए महागंठबंधन में कांग्रेस, झामुमो और राजद के साथ गंठबंधन की बात चल रही है. दो दौर की बातचीत भी हुई है. झामुमो की 42 सीट से ज्यादा पर दावेदारी है. उधर कांग्रेस ने कुछ खास सीटों पर नजर गड़ाया है.
किस दल की क्या है रणनीति
यूपीए : कांग्रेस-झामुमो, राजद
– कांग्रेस ने झामुमो पर ज्यादा से ज्यादा सीट लेने का दबाव बनाया है. कांग्रेस दोनों दलों के बीच आधी आधी सीट बांटना चाहती है
– झामुमो का दबाव है कि उसे ज्यादा सीट मिले. झामुमो राज्य में महागंठबंधन का नेतृत्व करने के पक्ष में है
– कांग्रेस झामुमो की सीट बांटने के बाद छोटे दलों के लिए सीट निकालना चाहती है
– महागंठबंधन में राजद-जदयू के बीच 10 सीटों का बंटवारे का फॉमरूला तैयार करने की चर्चा
भाजपा
– भाजपा चुनाव पूर्व समझौता के पक्ष में नहीं
– भाजपा हरियाणा-महाराष्ट्र के फॉमरूले को यहां भी इस्तेमाल करने के पक्ष में
– बहुमत नहीं आया, तो फिर साङोदार खोजेगी
– आजसू, झाविमो जैसे दलों से बातचीत कर सकती है
आजसू
– आजसू भाजपा के साथ गंठबंधन के पक्ष में
– आजसू की रणनीति है कि विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा सीट ला कर सत्ता का गणित बदले
झाविमो
– झाविमो ने कांग्रेस के साथ गंठबंधन बनाने का दावं चला है
– झाविमो के प्रस्ताव के बाद कांग्रेस झामुमो पर दबाव बना सकेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola