ePaper

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को दी चेतावनी

Updated at : 20 Oct 2014 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को दी चेतावनी

सोल : दक्षिण कोरिया ने आज उत्तर कोरिया को आगाह किया कि वह उकसावे की कार्रवाई नहीं करे. सीमा पर छिटपुट झडपों के चलते, पूर्व नियोजित उच्च स्तरीय वार्ता से पहले सैन्य तनाव बढ गया है. कल दोनों देशों के सैनिकों के बीच छोटे हथियारों से उस समय गोलीबारी हुई थी जब दक्षिण कोरियाई सैनिकों […]

विज्ञापन

सोल : दक्षिण कोरिया ने आज उत्तर कोरिया को आगाह किया कि वह उकसावे की कार्रवाई नहीं करे. सीमा पर छिटपुट झडपों के चलते, पूर्व नियोजित उच्च स्तरीय वार्ता से पहले सैन्य तनाव बढ गया है.

कल दोनों देशों के सैनिकों के बीच छोटे हथियारों से उस समय गोलीबारी हुई थी जब दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने प्रायद्वीप को विभाजित करने वाली सैन्य रेखा की तरफ बढ रहे उत्तर कोरियाई गश्ती दल की ओर चेतावनी के रुप में गोलियां चलाईं.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता किम मिन-सियोक ने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया की उकसाने वाली सैन्य कार्रवाई के लिए उसे कडी चेतावनी देते हैं.’’ सात अक्तूबर को उत्तर और दक्षिण कोरिया के नौसैनिक जहाजों के बीच विवादित पीला सागर :यलो सी: की सीमा के निकट चेतावनी के रुप में गोलीबारी हुई थी.

तीन दिन बाद उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग विरोधी पचरें से युक्त गुब्बारों पर गोलियां चलाकर उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की थी जिसके बाद दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच भारी मशीनगनों से गोलीबारी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola