चीन में डेंगू का प्रकोप, छह की मौत, हजारों संक्रमित

बीजिंग : चीन में डेंगू का दो दशकों का सबसे व्यापक प्रकोप हुआ है. डेंगू से अब तक छह लोगों की मौत हो गयी है और हजारों की संख्या में संक्रमित हो गये हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि चीन में डेंगू से छह लोगों की मौत हो गई जबकि इस घातक विषाणु […]
बीजिंग : चीन में डेंगू का दो दशकों का सबसे व्यापक प्रकोप हुआ है. डेंगू से अब तक छह लोगों की मौत हो गयी है और हजारों की संख्या में संक्रमित हो गये हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि चीन में डेंगू से छह लोगों की मौत हो गई जबकि इस घातक विषाणु से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.
दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में कल डेंगू बुखार के 1,661 नये मामले सामने आए जिससे पीडितों की कुल संख्या 23,146 हो गई. शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने खबर दी कि स्थिति गंभीर हो रही है क्योंकि बीते तीन दिन में रोज एक हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




