जलवायु परिवर्तन बैठक में भारत-चीन के शामिल नहीं होने से असर नहीं: अमेरिका

Updated at : 19 Sep 2014 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन बैठक में भारत-चीन के शामिल नहीं होने से असर नहीं: अमेरिका

वाशिंगटन : न्यूयार्क में होने वाली जलवायु परिवर्तन बैठक में भारत और चीन के नेता व्यक्तिगत तौर पर शरीक नहीं हो रहे हैं. अमेरिका ने दोनों देशों के बैठक में शामिल नहीं होने से कोई असर नहीं पड़ने की बात कही है. अमेरिका ने कहा, भारत-चीन के बैठक में शामिल नहीं होने से निर्णय लेने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : न्यूयार्क में होने वाली जलवायु परिवर्तन बैठक में भारत और चीन के नेता व्यक्तिगत तौर पर शरीक नहीं हो रहे हैं. अमेरिका ने दोनों देशों के बैठक में शामिल नहीं होने से कोई असर नहीं पड़ने की बात कही है. अमेरिका ने कहा, भारत-चीन के बैठक में शामिल नहीं होने से निर्णय लेने की प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पडेगा.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बताया, मैं यह पूर्वानुमान नहीं लगाता कि दोनों राष्ट्रों के प्रमुख के यहां उपस्थित नहीं होने से इस महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेने की क्षमता पर कोई असर पडेगा. अगले सप्ताह जलवायु परिवर्तन पर होने वाली संयुक्त राष्ट्र की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के शरीक नहीं होने पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं. जलवायु परिवर्तन पर होने वाली बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित विश्व के कई नेता शिरकत करेंगे.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने जलवायु परिवर्तन बैठक में मोदी के शामिल नहीं होने पर निराशा व्यक्त की है. गुजरात के मुख्यमत्री के तौर पर मोदी अपने प्रयासों और नीतिगत निर्णयों के कारण जलवायु परिवर्तन के मामले में चैंपियन माने जाते हैं. इस बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए अर्नेस्ट ने बताया कि इससे कार्बन प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारणों को कम करने के प्रयास में सहयोग मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola