पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Updated at : 17 Sep 2014 4:46 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और मंत्रियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के मारे जाने में कथित संलिप्तता के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके मंत्रियों और अन्य शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मामला कल रात तब दर्ज किया […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और मंत्रियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के मारे जाने में कथित संलिप्तता के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके मंत्रियों और अन्य शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
मामला कल रात तब दर्ज किया गया जब एक जिला न्यायाधीश ने प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के मामले में शरीफ और अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज करने का आदेश दिया. संकट का सामना कर रहे प्रधानमंत्री के खिलाफ यह दूसरा आपराधिक मामला है. मौलवी ताहिर उल कादरी नीत पाकिस्तान आवामी तहरीक (पीएटी) ने अदालत से मामला दर्ज करने का आग्रह किया था.
कादरी और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान द्वारा 30 अगस्त को अपने समर्थकों से शरीफ के आधिकारिक आवास की ओर कूच करने का आग्रह किए जाने के बाद पुलिस के साथ हुई झडपों में कम से कम तीन लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हुए थे. सचिवालय थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला तब दर्ज किया गया जब जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को कादरी की याचिका को निपटाते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया.
अधिकारी ने कहा कि मामले में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 302 और आतंकवाद निरोधक कानून की धारा 7 भी जोडी गई है. शरीफ के खिलाफ हत्या का यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है. इससे पहले अगस्त में उनके खिलाफ लाहौर में मामला दर्ज हुआ था. यह प्रकरण जून में पुलिस के साथ झडप में कादरी के 14 कार्यकर्ताओं के मारे जाने से संबंधित था.
खान चाहते हैं कि शरीफ चुनाव में कथित धांधली को लेकर इस्तीफा दें, जबकि कादरी देश में क्रांति लाना चाहते हैं. वे शरीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर 14 अगस्त से आंदोलन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




