ePaper

नवाज शरीफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश

Updated at : 16 Sep 2014 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
नवाज शरीफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में चल रहे प्रदर्शन के दौरान दो प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में देश की एक अदालत ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश दिया. धर्मगुरु ताहीरुल कादरी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान आवामी तहरीक (पीएटी) ने मामला दर्ज कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में चल रहे प्रदर्शन के दौरान दो प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में देश की एक अदालत ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश दिया.

धर्मगुरु ताहीरुल कादरी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान आवामी तहरीक (पीएटी) ने मामला दर्ज कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि शरीफ के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में उसके दो कार्यकर्ता मारे गए हैं. कादरी ने अदालत से अनुरोध किया था कि वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, गृह, रक्षा एवं रेल मंत्रियों, इस्लामाबाद के आयुक्त और पुलिस प्रमुख सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का पुलिस को निर्देश दे.

सुनवायी के दौरान अदालत में मौजूद इस्लामाबाद के एक वकील अहमद अली ने पीटीआई को बताया कि न्यायाधीश ने अनुरोध सुनने के बाद मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. शरीफ के खिलाफ यह दूसरा फौजदारी मामला होगा. जून में कादरी के 14 कार्यकर्ताओं की हत्याओं के मामले में लाहौर की एक अदालत के आदेश पर पिछले महीने भी एक फौजदारी मामला दर्ज हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola