बिहार पहुंचा इबोला वायरस,मचा हड़कंप

पटना/गोपालगंज:अफ्रीका में सैकड़ों की जान ले चुके खतरनाक इबोला वायरस ने बिहार में भी दस्तक दे दी है. हाल ही में अफ्रीका से लौटे गोपालगंज के भोरे स्थित लामी चौर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह में इस वायरस के मिलने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. तीन दिन पहले ही अफ्रीका से मुंबई आने […]
पटना/गोपालगंज:अफ्रीका में सैकड़ों की जान ले चुके खतरनाक इबोला वायरस ने बिहार में भी दस्तक दे दी है. हाल ही में अफ्रीका से लौटे गोपालगंज के भोरे स्थित लामी चौर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह में इस वायरस के मिलने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. तीन दिन पहले ही अफ्रीका से मुंबई आने के बाद वीरेंद्र शनिवार को अपने गांव पहुंचे थे. गोपालगंज सिविल सर्जन कार्यालय को वीरेंद्र की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ विभाष प्रसाद सिंह ने तत्काल डॉक्टरों की टीम भेज कर उनको अस्पताल बुलाया.
वीरेंद्र सिंह सात फरवरी, 2014 को दक्षिण अफ्रीका के लाइबेरिया शहर में नौकरी करने गये थे. इसी बीच 15 दिन पहले लाइबेरिया में घातक इबोला के फैलने के बाद भारत के 625 लोगों को 27 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट पर वापस बुलाया गया, जहां इनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया. वीरेंद्र की जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिल सकी थी. वीरेंद्र शनिवार को सुबह आठ बजे घर पहुंचे. उधर, मुंबई एयरपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग को फैक्स भेज कर वीरेंद्र की जांच रिपोर्ट में इबोला वायरल होने की पुष्टि की गयी. सिविल सर्जन को यह रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैल गयी. सिविल सर्जन ने भोरे रेफरल अस्पताल के प्रभारी को तत्काल प्रभाव से वीरेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




